Mewat Ferozepur Jirkha: नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

आरोपी की गाड़ी से तीन गोधन बरामद। 

Desh Rojana
On

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बीवां के पास मंगलवार की तड़के नूंह पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।

फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बीवां के पास मंगलवार की तड़के नूंह पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
घायल आरोपी की पहचान जाबिर पुत्र फारूख, निवासी गांव घाटमीका, थाना पहाड़ी, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए तुरंत शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।IMG_20260815_190935

इस कार्रवाई का नेतृत्व फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह ने किया। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

IMG-20260815-WA0009
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गो-तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। इसके अलावा घायल आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, पुराने मामलों और उसके नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों और गो-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन के नेतृत्व में निरंतर अभियान जारी है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad