Palwal news : भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की आजादी के संघर्ष को निर्णायक दिशा दी : नेत्रपाल अधाना
जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक ऐतिहासिक और निर्णायक दिन है। इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल फूंका था।
पलवल। जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक ऐतिहासिक और निर्णायक दिन है। इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल फूंका था। 
नेत्रपाल अधाना ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान की बदौलत भारत को आजादी मिली। ‘करो या मरो’ का आह्वान देशवासियों में स्वतंत्रता की नई ऊर्जा और संकल्प लेकर आया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। नेत्रपाल अधाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। आज भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भारत छोड़ो आंदोलन की गौरवशाली विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं और देश की एकता, अखंडता, भाईचारे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें।




