Palwal/Hathin News: कांग्रेस की बैठक में एस आई आर की समीक्षा की,बूथ स्तर पर सक्रिय होगा पार्टी संगठन
बुधवार को ब्लॉक उटावड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद अजमत ने की।
हथीन। बुधवार को ब्लॉक उटावड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद अजमत ने की।

बैठक में एस आई आर की समीक्षा की गई। इसके अलावा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जाहिद अजमत ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाकर लोगों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन के दायित्वों को सक्रियता से निवर्हन करेंगें। इस अवसर पर साजिद अजमत, जिला उपाध्यक्ष बदन सिंह जाटव,जिला महासचिव राहित हुसैन, मास्टर इकबाल, अजीम खान,मकसूद नम्बरदार ,नसरुद्दीन ,नज़ाकत ,रफीक ,अरशद खान, समसुद्दीन ,नासिर अजमत,नवेद खान ,अंजुम,ताहिर हुसैन ,मुकीम खान आदि भी मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



