Palwal/Hathin News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
गांव लडमाकी में संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े की फेरी लगाकर गुजारा करने वाले 24 वर्षीय युवक मोइन की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
हथीन। गांव लडमाकी में संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े की फेरी लगाकर गुजारा करने वाले 24 वर्षीय युवक मोइन की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची हथीन थाना पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक मोइन को गाँव लडमाकी में 21 जुलाई में हुए झगड़े के दौरान पथराव में कान के पास चोट लग गई थी। उसके बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। उसके कई दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मोइन की मौत रविवार को हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी मौत झगड़े में लगी चोटों का परिणाम है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मौत का अन्य कोई कारण है। पुलिस ने मृतक मोइन के शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कुशल कुमार नेहरा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को लडमाकी निवासी मोईन के चाचा शौकीन ने केस दर्ज कराया था कि 21 जुलाई साढ़े तीन बजे 13 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। झगड़े में मोइन को चोट लगी थी। मोइन को पथराव में सिर के पास कान चोट लगी। इसके बाद वह अस्पताल में इलाज के बाद घर आ गया। रविवार को अचानक उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे ,उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मोइन की लाश गांव में पहुंच गई है। मृतक के चाचा शौकीन एवं अन्य परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। शौकीन गुजरात गए हुए थे। वे वापिस लौट रहे हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



