Palwal News : कांवड़ यात्रा-2026 : सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिले में सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य सेे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) एवं 17(1) के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
पलवल। जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिले में सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य सेे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) एवं 17(1) के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। .jpg)
यह नियुक्तियां 11 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को संबंधित थाना क्षेत्र में नियुक्त किया गया है तथा उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी को समन्वय अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों का मुख्य दायित्व कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना व एसडीएम हथीन हरिराम अपने-अपने उपमंडलों में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समग्र प्रभारी रहेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। साथ ही पलवल, होडल एवं हथीन के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में समस्त व्यवस्थाओं के समग्र प्रभारी रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश को थाना हथीन, एसडीओ (सिविल), डब्ल्यू.एस. सब डिवीजन हथीन अंकित सिंह चौहान को थाना बहीन, बीएओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हथीन प्रदीप कुमार को थाना उटावड़, एसडीई पीएचई डिवीजन-2 पलवल त्रिलोक चंद मंगला को सिटी थाना पलवल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़) डब्ल्यू.एस. डिवीजन पलवल मोहित वशिष्ठ को सदर थाना पलवल, आरओ, एचएसआईपीसीबी पलवल सिद्धार्थ भार्गव को कैंप थाना पलवल, एसडीई पीएचई सब डिवीजन-2 पलवल सुनील वर्मा को थाना गदपुरी, जिला नगर योजनाकार पलवल अनिल मलिक को थाना चांदहट, तहसीलदार होडल अनिल कुमार को थाना होडल, एसडीई/सहायक अभियंता 66 केवी सब-स्टेशन आईवीपीपी होडल संजय बंसल को थाना मुंडकटी, बीएओ, हसनपुर (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) पलवल देवेन्द्र कुमार को थाना हसनपुर, महाप्रबंधक (जीएम) हरियाणा रोडवेज पलवल जितेन्द्र यादव को ट्रैफिक प्रबंधन तथा तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को लघु सचिवालय पलवल की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



