Nuh News: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें, : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति

13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल, अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक समीक्षा में दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को पुलिस लाइन, नूंह स्थित परेड ग्राउंड में पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामयी वातावरण में किया जाएगा। समारोह से पूर्व 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नूंह:  अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को पुलिस लाइन, नूंह स्थित परेड ग्राउंड में पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामयी वातावरण में किया जाएगा। समारोह से पूर्व 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.24.25 AM

अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में उन्होंने विभागवार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में पीटी एवं डंबल शो के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इसके लिए एसडीएम नूंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें। वहीं, मार्च पास्ट के लिए हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियों का नियमित अभ्यास भी कराया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने से पूर्व मुख्य अतिथि शहीदी स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके मद्देनज़र नगर परिषद तथा बीडीपीओ नूंह को शहीदी स्मारक परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में आवश्यक तैयारियां पूरी करें, ताकि समारोह का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति के इस पावन पर्व की गरिमा बढ़ाएं। बैठक में एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया, एसडीएम तावड़ू जितेंद्र गर्ग, डीएमसी शशी वसुंधरा, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मीनारायण, नगराधीश अप्रीतम सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad