Palwal/Hathin News: अवैध हथियार देसी पिस्टल सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार
पुलिस की एवीटी (एंटी व्हीकल थेफ्ट) स्टाफ हथीन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।
हथीन। पुलिस की एवीटी (एंटी व्हीकल थेफ्ट) स्टाफ हथीन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को एवीटी स्टाफ हथीन की टीम गश्त व अपराध रोकथाम हेतु पंचवटी चौक पर मौजूद थी। उसी समय विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विनय निवासी कानूगो मोहल्ला पलवल अपने पास अवैध देसी पिस्टल रखता है । हथीन पलवल रोड की तरफ पैदल जा रहा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पलवल-हथीन रोड पर बताए गए विवरण के अनुसार युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विनय निवासी कानूगो मोहल्ला पलवल बताया। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्तौल का लाइसेंस या परमिट मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
इस संबंध में थाना शहर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



