Faridabad News : योगेश गुप्ता और दिनेश बाठला को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर विधायक मूलचंद शर्मा ने दी बधाई
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा ने शहर के उद्योगपति एवं अपने स्कूल समय के साथी योगेश गुप्ता (फरीदाबाद स्टील लिमिटेड) को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा ने शहर के उद्योगपति एवं अपने स्कूल समय के साथी योगेश गुप्ता (फरीदाबाद स्टील लिमिटेड) को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
वहीं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने अपने परम मित्र एवं शहर के उद्योगपति दिनेश बाठला (आरआर ऑटो लिo) को भी हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि दोनों नवनियुक्त सदस्य उद्योग जगत और श्रमिकों के हितों को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्हें विश्वास है कि वे हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण और उनके हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दोनों नवनियुक्त सदस्यों श्री योगेश गुप्ता एवं श्री दिनेश बाठला ने अपनी नियुक्ति के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा सहित भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



