Palwal Hathin News: सात महीने की लंबी जांच प्रक्रिया के बाद मायके पक्ष के खिलाफ केस दर्ज
शहर से सटे अंधरोला गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने घटना के सात महीने के बाद मायके पक्ष वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही की है।
हथीन। शहर से सटे अंधरोला गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने घटना के सात महीने के बाद मायके पक्ष वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही की है।

हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रजपुरा गांव निवासी इब्राहिम ने केस दर्ज कराया है कि उसके पुत्र जुनैद की शादी अंधरोला गांव की निवासी आबिदा के साथ 16 नवम्बर 2025 को हुई थी। शादी के बाद रिवाज के अनुसार उसका बेटा जुनैद ,छोटा बेटा गुलफाम ,दामाद अजरू और नाबालिग पोता अल्फाज बहू आबिदा को मायके के गांव अंधरोला में छोड़ने के लिए 22 नवम्बर 2025 को दोपहर में गए थे। देर सांयकाल तक वे वापिस नही लौटे तो शिकायतकर्ता इब्राहिम ने बच्चों के पास मोबाइल के माध्यम से सम्पर्क किया। लेकिन मोबाइल नही उठा। इसके बाद बहू आबिदा के पिता के पास फोन किया। तो वह कहने लगे कि अभी बच्चे खाना खा रहे हैं। तुरन्त ही भेज देंगें। देर रात्रि तक भी नही आए। सभी के मोबाइल बन्द हो गए। आबिदा के पिता ने भी मोबाइल मोबाइल उठाना बन्द कर दिया। तब वे लोग अंधरोला जाने की तैयारी ही कर रहे रहे थे कि अचानक रजपुरा गांव के सरपंच उनके घर आया और कहने लगा कि लड़की के पिता का फोन आया है कि सभी लोगों को बंधक बना लिया है। अब तभी छोड़ेंगे जब गांव की पंचायत आएगी।
उन्होंने गांव की पंचायत को सरपंच के साथ तुरन्त वहां भेजा। वह लोग सरपंच से कहने लगे कि हम इनको नही छोड़ेंगे। इसके बाद उनके नाबालिग पोते अल्फाज को छोड़ दिया और सरपंच के साथ भेज दिया। रात्रि में ही शिकायरकर्ता ने इआरवी के मोबाइल नम्बर 112 को सूचना दी। पूरी जानकारी बताकर इआरवी की टीम अंधरोला गई। इआरवी पुलिस टीम पूरे घर की तलाशी लेती रही। सभी लोग वहां नही मिले। इसके बाद उसके पोते अल्फाज ने बताया कि लड़की के पिता ,खुद लड़की आबिदा ,उसकी बहन ,लड़की की मां और भाइयों ने उनको एक कमरे में बन्द कर दिया था और गंदी गंदी गालियां दी और हाथापाई की। उसने बताया कि इन लोगों के जेब से पैसे सोना और सभी सामान लूट लिया । जिसमें स्विफ्ट कार भी शामिल है। उसे भी लूट कर छिपा दिया है। इसकी शिकायत थाना में दी गई। इस बीच आरोपी पक्ष ने उनके पक्ष के खिलाफ बलात्कार जैसी धाराओं की शिकायत दी।
थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत को झूठी मानकर कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को मुक्त कराकर छुड़वा दिया। इसके बावजूद उनके खिलाफ शिकायतें करते रहे। थाना हथीन में उनके खिलाफ परिवार के साथ मारपीट करने एवं दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। इस मामले में एक व्यक्ति ने उनसे दो तोला सोना ले लिया। जांच अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



