Palwal/Hathin News : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं परेड-पीटी की रिहर्सल आयोजित

Desh Rojana
On

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर खंड शिक्षा विभाग हथीन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा परेड एवं पीटी की रिहर्सल कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रांगण में, जबकि परेड एवं पीटी की रिहर्सल अनाज मंडी हथीन में आयोजित की गई।

हथीन। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर खंड शिक्षा विभाग हथीन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा परेड एवं पीटी की रिहर्सल कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रांगण में, जबकि परेड एवं पीटी की रिहर्सल अनाज मंडी हथीन में आयोजित की गई। bb
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की अध्यक्षता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह ने की। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, शहीद नायक राजेंद्र सिंह मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल हथीन, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुराका, मोदिश पब्लिक स्कूल हथीन, सहरावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल हथीन, स्वामी सर्वानंद स्कूल हथीन तथा शांति निकेतन स्कूल हथीन के छात्रों  ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का प्रतिभा, प्रस्तुति, अनुशासन एवं विषयवस्तु के आधार पर मूल्यांकन किया। वहीं, अनाज मंडी हथीन में पीटी एवं परेड की रिहर्सल कराई गई, जिसमें चार विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। छात्रों  ने पूरे अनुशासन, जोश और उत्साह के साथ कदमताल, पीटी एवं परेड का अभ्यास किया। निर्णायक मंडल ने टीमों के प्रदर्शन, अनुशासन, तालमेल एवं परेड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा विभाग हथीन के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए छात्रों  द्वारा लगातार अभ्यास किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सात विद्यालयों के छात्रों  तथा पीटी एवं परेड में चार विद्यालयों की टीमों ने रिहर्सल में भाग लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों  में देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी  ओमपाल तेवतिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का पर्व है। छात्रों  द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पीटी एवं परेड की रिहर्सल में जिस उत्साह और अनुशासन का प्रदर्शन किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाया जाए। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक, प्रभारी एवं छात्र  उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान छात्रों  में देशभक्ति एवं उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad