Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2027 के लिए अब 15 अगस्त तक करें ऑन लाइन आवेदन

Desh Rojana
On

केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे प्रतिभाशाली एवं असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in पर निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन अनुशंसा दर्ज करवा सकते हैं।

रेवाड़ी: केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे प्रतिभाशाली एवं असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in पर निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन अनुशंसा दर्ज करवा सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-09 at 12.33.53 AM
डीसी अभिषेक मीणा।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने किसी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो अथवा समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया हो, पुरस्कार के लिए नामांकित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला के शिक्षा विभाग, खेल विभाग, सामाजिक संस्थाएं, विद्यालय, अभिभावक तथा आम नागरिक अपने आस-पास के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर, जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों, उनके नाम पुरस्कार के लिए भेज सकते हैं। 
डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन एवं अनुशंसाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, नवाचार, साहस और सामाजिक उत्तरदायित्व को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिले के अधिक से अधिक योग्य बच्चों के नाम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भेजे जा सकते हैं, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। इन पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad