Hodal Palwal News: घर की खिड़की तोड़ घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीआईए पुलिस ने हसनपुर क्षेत्र के गांव लीखी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लीखी निवासी सत्यदेव ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए हुए थे।
होडल: सीआईए पुलिस ने हसनपुर क्षेत्र के गांव लीखी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लीखी निवासी सत्यदेव ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए हुए थे। और उनके घर का ताला लगा हुआ था पीछे से कोई अज्ञात चोर ने उनके मकान व दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी, कीमती सामान तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में थाना हसनपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की आगामी तफ्तीश सीआईए पुलिस टीम को सौंपी गई। 7 अगस्त को सीआईए की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए और वैज्ञानिक साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पी पुत्र हरवीर, निवासी गांव लीखी, थाना हसनपुर, को गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि चोरी सामान को बरामद करने के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




