Nuh Mewat News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सौहार्द का अद्भुत संगम : मंत्री गौरव गौतम
नल्हड़ेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर प्रदेशवासियों को दी सावन के प्रथम सोमवार एवं ब्रजमंडल यात्रा की शुभकामनाएं
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत आराधना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
नूंह: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत आराधना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम है। यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतीक है और प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को एकता, भाईचारे एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यात्रा अत्यंत भव्य, दिव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है। सावन के प्रथम सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना एवं जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है और इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है और अनेक स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, प्रोत्साहन राशि तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



