Palwal News : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि ने लोगों की समस्याएं सुन दिलाया समाधान का भरोसा
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड नंबर 13 में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड नं.13 के पार्षद अनिल गोसाईं के नेतृत्व में वार्डवासियों ने उत्कर्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड नंबर 13 में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड नं.13 के पार्षद अनिल गोसाईं के नेतृत्व में वार्डवासियों ने उत्कर्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में शहर के पार्षद, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वार्डवासियों ने टूटी सड़कों, बढ़ते अतिक्रमण और कॉलोनी में डंपिंग से उत्पन्न हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।
लोगों ने बताया कि लंबे समय से न्यू कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने ब्राह्मण धर्मशाला में उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद शुरू हुई राजनीतिक चर्चाओं पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से पलवल ही उनका कार्यक्षेत्र रहा है और क्षेत्र के लोगों की इच्छा पर ही जन्मदिन का कार्यक्रम पलवल में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मनोज बंधु, पार्षद अनिल नागर, पार्षद दीपचंद, बॉबी, कृष्ण छाबड़ा, रिंकल अमरपुरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



