Palwal News : जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम

 उपमंडल अधिकारी (ना.) भूपेंद्र सिंह ने समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें

Desh Rojana
On

उपमंडल अधिकारी (ना.) भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पलवल। उपमंडल अधिकारी (ना.) भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ii

उपमंडल अधिकारी (ना.) भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad