Gurugram News: प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक का रिएक्शन : "यह लोकतंत्र, शांति, सब्र और लगन की जीत है"
जेन-जी पीढ़ी और आंदोलन में शामिल नागरिकों को दी बधाई
NEET पेपर लीक के आरोपों से घिरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन सामने आया है। सोनम वांगचुक ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'यह लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।' गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है, जो सड़कों से निकलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तक पहुंची है।
गुरुग्राम: NEET पेपर लीक के आरोपों से घिरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन सामने आया है। सोनम वांगचुक ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'यह लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।' गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है, जो सड़कों से निकलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तक पहुंची है।
.jpeg)
उन्होंने लिखा कि यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की भी जीत है। वांगचुक ने सीजेपी, देश की जेन-जी पीढ़ी और उन सभी नागरिकों को बधाई दी, जिन्होंने भय का माहौल छोड़कर देश के हर कोने से अपनी आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से उठाई गई आवाज ने जवाबदेही तय करने का रास्ता बनाया है। वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि अब जवाबदेही तय होने के बाद सुधारों की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने इसे केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं बताते हुए व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर बताया।

About The Author
संबंधित समाचार



