Nuh Mewat News: नूंह पुलिस ने पश्चिम बंगाल से डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के थाना भद्रेश्वर क्षेत्र में दर्ज एक बच्चे के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के थाना भद्रेश्वर क्षेत्र में दर्ज एक बच्चे के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मुकदमा भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना भद्रेश्वर, जिला हुगली पश्चिम बंगाल में दर्ज है। इस मामले में आरोपी दीनू पुत्र जोरमल, निवासी रोजकामेव, थाना रोजकामेव, जिला नूंह, लगभग डेढ़ वर्षीय शिशु के अपहरण के आरोप में वांछित चल रहा था। नूंह पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। संबंधित मामले में आगे की जांच थाना भद्रेश्वर पुलिस द्वारा की जा रही है।
नूंह पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



