Nuh Mewat News: नूंह में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन माह में एक्साइज एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के सहयोग से पिछले तीन महीनों के दौरान प्रभावी कार्रवाई की है।
नूंह। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के सहयोग से पिछले तीन महीनों के दौरान प्रभावी कार्रवाई की है। अप्रैल से जून के बीच चलाए गए अभियान के तहत एक्साइज एक्ट के अंतर्गत 8 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये मूल्य की अवैध शराब और बीयर बरामद की गई।.jpeg)
.jpeg)
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की 306 बोतलें, बीयर की 12,091 बोतलें बरामद की गईं हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2025 के अप्रैल से जून माह की तुलना में वर्ष 2026 की समान अवधि में एक्साइज एक्ट के मामलों में कमी दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष इस अवधि में अधिक मामले दर्ज हुए थे और ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने कहा कि मामलों में आई यह गिरावट पुलिस और आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम है।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


