Gurugram news: हाइवे पर जाम से निपटने को पुलिस ने किए खास इंतजाम

5 क्रेन, 2 हाइड्रा मशीन, एक एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहन भी तैनात

Desh Rojana
On

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश के मौसम और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने हाईवे पर 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 क्रेन, 2 हाइड्रा मशीन, 1 एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहनों की व्यवस्था की गई है।

गुरुग्राम: पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश के मौसम और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने हाईवे पर 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 क्रेन, 2 हाइड्रा मशीन, 1 एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहनों की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-48 के सभी प्रवेश और निकास प्वाइंट पर निगरानी बढ़ा दी है।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 9.55.07 PM

तिपहिया और दोपहिया की एंट्री बैन:  सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों को किसी भी एंट्री पॉइंट से हाईवे पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad