Gurugram news: कहासुनी में युवक को मार दिया चाकू, तीन आरोपी काबू
सेक्टर-52 में सोमवार को कहासुनी में युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार को घाटा गांव की झुग्गियों से गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 व सेक्टर-53 थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गुरुग्राम: सेक्टर-52 में सोमवार को कहासुनी में युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार को घाटा गांव की झुग्गियों से गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 व सेक्टर-53 थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी बुरानी पुरवा गांव, बांदा (यूपी), पंकज निवासी उस्मा महाराजपुर गांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) और देवेंद्र (19) निवासी बिलगांव गांव, हमीरपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

तीनों आरोपी गुरुग्राम के घाटा गांव के पास बनी झुग्गियों में रहते हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंकज व देवेंद्र डिलीवरी का काम करते हैं और आरोपी देवेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वे 6 जुलाई काे सेक्टर-52 में खाली जगह पर शराब पी रहे थे। शिकायतकर्ता युवक व उसका दोस्त सागर भी सेक्टर-52 में पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ आरोपियों की कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के बाद आरोपियों ने सागर के पेट में चाकू मार दिया था और बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। 7 जुलाई को शिकायत के आधार पर सेक्टर-53 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस, प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व बाइक को बरामद किया जा सके।




