Narnaul news: राजस्व विभाग से जुड़े मामलों को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने की समीक्षा बैठक

पेपरलेस रजिस्ट्री सर्वोच्च प्राथमिकताओं में : डीसी अनुपमा अंजली

Desh Rojana
On

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभी जल्द ही इसकी समीक्षा होगी। ऐसे में अधिकारी सभी पेंडिंग काम जल्द से जल्द निपटाएं। डीसी आज लघु सचिवालय में राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के इस सबसे अहम प्रोजेक्ट को लेकर जिला महेंद्रगढ़ में काफी सजगता से काम हो रहा है।

नारनौल: उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभी जल्द ही इसकी समीक्षा होगी। ऐसे में अधिकारी सभी पेंडिंग काम जल्द से जल्द निपटाएं। डीसी आज लघु सचिवालय में राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के इस सबसे अहम प्रोजेक्ट को लेकर जिला महेंद्रगढ़ में काफी सजगता से काम हो रहा है। वर्तमान में जिला में 48 घंटे के अंदर-अंदर ही पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप आमजन के काम समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे हों।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 10.58.09 PM
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।


उन्होंने बताया कि जिले में ऑटो म्यूटेशन का कार्य काफी सराहनीय रहा है और महेंद्रगढ़ इस मामले में पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इस रैंकिंग को और ऊपर ले जाने और आम जनता के काम को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अब विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसी कड़ी में आने वाले शनिवार और इतवार को भी राजस्व विभाग की टीमें लंबित पड़े इंतकाल तथा म्यूटेशन से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगी। इसके अलावा इस बैठक में हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट के तहत नक्शा प्रोजेक्ट, आधार सीडिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और भूमि विभाजन से जुड़े तमाम एजेंडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने की हिदायत दी गई। इस बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएमसी रणवीर सिंह तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार भी मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad