Nuh Naagina news: बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन

Desh Rojana
On

नूंह बुधवार को हरियाणा सरकार द्वारा बिजली विभाग के DHBVN निगम के सर्कल गुरुग्राम 1,गुरुग्राम सर्कल 2,व नूंह डिवीजन को एक प्राइवेट कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को बिजली वितरण का समानांतरण विद्युत वितरण लाइसेंस देने के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर 2 घंटे के सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित ने की और मंच का संचालन यूनिट सचिव राकेश ने किया।

नगीना:  नूंह बुधवार को हरियाणा सरकार द्वारा बिजली विभाग के DHBVN निगम के सर्कल गुरुग्राम 1,गुरुग्राम सर्कल 2,व नूंह डिवीजन को एक प्राइवेट कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को बिजली वितरण का समानांतरण विद्युत वितरण लाइसेंस देने के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर 2 घंटे के सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित ने की और मंच का संचालन यूनिट सचिव राकेश ने किया।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 10.56.00 PM

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया राज्य सचिव समून खान सीसी मेंबर राजन वर्मा जी ने बताया कि यह फैसला बिजली कर्मचारीयों व आम उपभोक्ताओं व सरकारी बिजली व्यवस्था के हित में नहीं है यदि निजी कंपनियों को समानांतरण लाइसेंस दे दिया तो वह केवल मुनाफे वाले बड़े उपभोक्ताओं को चुनेगी औद्योगिक एवं वाणिज्य उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़कर सरकारी बिजली निग़म की आय पर सीधा प्रहार करेगी जबकि गांवों किसानों घरेलू एवं सब्सिडी प्राप्त उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी सरकारी बिजली निगम पर ही बनी रहेगी। इससे सरकारी बिजली निगम आर्थिकरूप से कमजोर होंगे और भविष्य में बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता और आसान होगा इसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों की सेवा आम उपभोक्ताओं के हितों तथा सस्ती सुरक्षित एवं विश्वसनीय सार्वजनिक बिजली व्यवस्था पर पड़ेगा यह केवल कर्मचारियों का ही नहीं बल्कि प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के हितों का भी प्रश्न है बिजली जैसी आवश्यक जन सेवा को निजी कंपनियों के मुनाफे का माध्यम बनाना किसी भी दृष्टि से जनहित में नहीं है इसी के विरोध में यूनियन के आवाहन पर आज 8 जुलाई 2026 को दिल्ली जोन के सर्कल गुड़गांव 1 व सर्कल गुड़गांव 2 के सभी डिवीजन कार्यालय पर व नूंह डिवीजन के कार्यालय में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और 2 घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया यह आंदोलन पुण्य शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संवैधानिक तरीके से किया गया। इस मौके पर नूंह डिविजन के चारों सब डिवीजनों पुन्हाना ,नगीना, नूंह, फिरोजपुर झिरका के कर्मचारियों के अलावा हमारे होडल यूनिट वे पलवल यूनिट के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर हमारे बीच में हमारे राज्य के उप प्रधान श्री जितेंद्र तेवतिया जी राज्य सचिव समून खान हमारे सीसी मेंबर राजन वर्मा सर्कल सचिव राजेश शर्मा नूंह यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित, सचिव राकेश कुमार, ,यूनिट पलवल के प्रधान राजकुमार डागर, यूनिट होडल के सचिव वेदपाल तेवतिया हथीन सब यूनिट प्रधान रशीद,  सचिव विष्णु, होडल सब यूनिट प्रधान लक्ष्मी महिपाल, नरेश, पवन व सबयूनिट नूंह प्रधान देवेंद्र सिंह सचिव सुभाष, प्रकाश , फिरोजपुर झिरका प्रधान दीपक राजेश, मनीष ,नगीना सब यूनिट प्रधान आसिफ खान सचिव इरशाद अहमद, व पुनहाना सब यूनिट सचिव नीरज कुमार, आजम खान व बहुत से कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad