Nuh Mewat News: जिला नूंह की तीनों विधानसभा में अब तक डिजिटलीकरण का कार्य 41.89 प्रतिशत पूरा: उपायुक्त

उपायुक्त ने सभी एसडीएम एवं ईआरओ को भी दिए एसआईआर संबंधी कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण व डिजिटलाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है। जिले में अब तक गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 98.06 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जिसके तहत 6 लाख 46 हजार 902 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण व डिजिटलाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है। जिले में अब तक गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 98.06 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जिसके तहत 6 लाख 46 हजार 902 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही गणना फार्म के डिजिटलीकरण का कार्य 41.89 प्रतिशत भी पूर्ण हो चुका है, जिसके तहत 2 लाख 76 हजार 316 गणना प्रपत्रों को डिजिटलीकरण किया गया है। इसके साथ ही सभी ईआरओ को भी एसआईआर के कार्य की निरंतर मॉनीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला नूंह में सभी कार्य 14 जुलाई तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। akhil2
 
उपायुक्त ने यह जानकारी वीरवार को मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा ए. श्रीनिवास व भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार की ओर से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एसआईआर समीक्षा मीटिंग में दी। उन्होंने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी हैं। राजनैतिक दलों के बीएलए व बीएलओ की मीटिंग करवाई जा रही हैं। आयोग की सभी हिदायतों की पालना की जा रही है। मीटिंग के बाद उपायुक्त ने सभी एसडीएम एवं ईआरओ को निर्देश दिए कि एसआईआर के कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा करें। एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करें। अगर कहीं पर काम में ढिलाई है तो वहां काम में तेजी लाई जाए। गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान अब तक जिले में 6 लाख 46 हजार 902 गणना प्रपत्रों (98.06 प्रतिशत) का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 2 लाख 76 हजार 316 प्रपत्रों (41.89 प्रतिशत) का डिजिटलीकरण भी पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष प्रपत्रों के सत्यापन एवं डिजिटलीकरण का कार्य निरंतर जारी है।
विधानसभावार प्रगति के अनुसार नूंह विधानसभा क्षेत्र में 96.79 प्रतिशत, फिरोजपुर झिरका में 98.23 प्रतिशत तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 99.16 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन भी लगातार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटलीकरण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करते हुए समय पर अपने गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1950 स्थापित किया गया है, यह हेल्पलाइन प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चालू रहेगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad