Nuh Mewat News: समाधान शिविर में एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने सुनीं 8 लोगों की समस्याएं

समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनोन्मुखी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नूंह: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनोन्मुखी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
kuwar
नूंह में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम
 
लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान एसडीएम ने प्राप्त 08 शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम हैं। इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही और सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
 
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखें तथा उन्हें उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में तकनीकी अथवा दस्तावेजी प्रक्रिया के कारण समय लग रहा हो तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
 इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, डीएफएससी सीमा शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीमा प्रसाद, जिला कल्याण अधिकारी अनिल दहिया, डीटीपी बिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad