Palwal News : ग्रुप डी-सीईटी-2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई : उपायुक्त

आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें अभ्यर्थी

Desh Rojana
On

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदकों के लिए 3 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी भर्ती 2026 के लिए आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदकों के लिए 3 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के माध्यम से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। b

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 3 जुलाई को देर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 7 से 9 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा। परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले के पात्र युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य पूरा करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही उन्होंने युवाओं से किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने और आवेदन प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने का आह्वान किया है।

ग्रुप डी-सीईटी से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026 है।
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 6 जुलाई 2026 है।
- आवेदन संशोधन-त्रुटि सुधार : 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक।
- परीक्षा तिथि : बाद में घोषित की जाएगी।
- प्रवेश पत्र : परीक्षा से पूर्व जारी किए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad