Palwal News : जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता : नगराधीश
नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
पलवल। नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
नगराधीश प्रीति रावत ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और संभव हो तो उसी दिन समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About The Author
संबंधित समाचार



