Deeg/Kaama/Mewat: एम. जुबेर खान बने डीग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
डीग जिले के गांव लाडलाका-कामां निवासी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एम. जुबेर खान को जिला कांग्रेस कमेटी डीग में महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वही डॉक्टर आरिफ खान प्रधान नगर की क्लीनिक अलवर पर जनाब एम. जुबेर खान को जिला कांग्रेस कमेटी डीग का महासचिव बनाए जाने पर साफा बांधकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया
डीग/कामां/मेवात। डीग जिले के गांव लाडलाका-कामां निवासी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एम. जुबेर खान को जिला कांग्रेस कमेटी डीग में महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वही डॉक्टर आरिफ खान प्रधान नगर की क्लीनिक अलवर पर जनाब एम. जुबेर खान को जिला कांग्रेस कमेटी डीग का महासचिव बनाए जाने पर साफा बांधकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जहां पर नगर के वर्तमान प्रधान डॉक्टर आरिफ खान, महमूदा खान -जिला अध्यक्ष जिला खेल प्रकोष्ठ डीग, मास्टर फखरुद्दीन खान, अख्तर हुसैन सरपंच गंगोरा, जनाब आमीन मेहर साहब, भाई शाहिद खान जी, जगदीश प्रसाद, डॉ खुर्शीद अहमद कामां, खुर्शीद अहमद मास्टर, लुकमान खान सरपंच पापड़ा आदि लोग उपस्थित रहे। 

आपको बता दें कि एम. जुबेर खान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और तब से लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और अल्पसंख्यक विभाग में भी उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है।
अपनी नियुक्ति पर एम. जुबेर खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, डीसीसी प्रभारी देशराज सिंह मीणा तथा को-इंचार्ज हिम्मत सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

जुबेर खान को जिले में राजीव कुमार सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं—गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राहुल गांधी—का भी आभार जताया, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला।
उनकी पहचान एक सरल, सहज और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में है। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और हमेशा इंसानियत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति को लक्ष्य निर्धारित कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए, न कि सफलता-असफलता के अनुमान में समय व्यर्थ करना चाहिए।
एम. जुबेर खान ने पंचायतीराज चुनाव में भी सफलता हासिल की है और ‘बृज मेवात जन जागृति अभियान’ के अध्यक्ष के रूप में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया है। यही कारण है कि उनकी पहचान सर्व समाज में एक सक्रिय और भरोसेमंद नेता के रूप में बनी है।
उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



