Nuh Mewat News: मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को

बैठक में 5 पुराने व 11 नए परिवादों पर होगी सुनवाई

Desh Rojana
On

पायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को प्रात 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 16 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 5 पुराने तथा 11 नए परिवाद शामिल हैं।  

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को प्रात 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 16 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 5 पुराने तथा 11 नए परिवाद शामिल हैं।  
 
akhil pilani 1
 
उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब साथ लेकर आएं तथा बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। उन्होंने बताया कि बैठक में जिन शिकायतों पर सुनवाई होगी, उनमें गांव बैंसी निवासी इबनस की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, इंडरी, न्यू कॉलोनी पलवल निवासी कैलाश चंद की शिकायत पुलिस विभाग, गांव ढाढोली निवासी मो. ईशा खान की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अजरा खान आकेड़ा की शिकायत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नूंह निवासी टेकचंद की शिकायत पीडब्ल्यूडी से संबंधित है। इसी प्रकार गांव संगेल निवासी दिग्विजय सिंह की शिकायत डीएचबीवीएन विभाग, गांव दिहाना निवासी नीरज की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गांव सिहरी निवासी छत्तर सिंह की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत पुन्हाना,  फिरोजपुर-झिरका निवासी सुभाष आर्य की शिकायत डीएचबीवीएन विभाग, गांव कुलडेहरा निवासी नावेद इंजीनियर की शिकायत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांव दुबालू निवासी जगदेव शास्त्री की शिकायत सिंचाई विभाग, गांव खेड़ला खुर्द निवासी मेहरम की शिकायत समाज कल्याण विभाग से संबंधित हैं। इसी प्रकार गांव निवासी उजीना मंगल, गांव नीमखेड़ा निवासी अब्दुल रशीद, गांव सतपुतियाका निवासी तुफैल तैमूर, गांव सिंगार निवासी सकील की शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh Mewat News: लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी, 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन
Faridabad News: समय पर गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, बीएलओ कर रहे हैं घर-घर संपर्क : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Taudu/ Mewat News: शादी समारोह में हथियार दिखाने के आरोप में चार युवकों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Gurugram News: विधायक ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक, रेल मंत्री के सामने उठाए मुद्दों पर हुई चर्चा
Hansi News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ धरना कमेटी की बैठक रही सकारात्मक , चानौत गांव को भाखड़ा नहर से स्वतंत्र पाइपलाइन बिछाकर उपलब्ध करवाया जाएगा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा