Palwal news एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक संपन्न
एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे हाइब्रिड मोड में सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। इस आयोजन में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर एमवीएन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्म-अनुशासन और समग्र व्यक्तित्व विकास का आधार भी है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं उसके सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग, योग प्रशिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों का विशेष आभार व्यक्त किया।




