Palwal/ Hathin News : उपमंडल हथीन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम ने विधायक मोहम्मद इसराइल ने किया योगाभ्यास

विधायक मोहम्मद इसराइल ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

जिला के उपमंडल हथीन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हथीन की अनाज मंडी में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के सहयोग से उपमंडल स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Yog Diwas Hathin (8)हथीन। जिला के उपमंडल हथीन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हथीन की अनाज मंडी में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के सहयोग से उपमंडल स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल उपमंडल  स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।Yog Diwas Hathin (7)

योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया।
विधायक मोहम्मद इसराइल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति और ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है, जिसे आज विश्व के विभिन्न देशों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी आधार है। Yog Diwas Hathin (1)आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए ताकि वह तनाव मुक्त एवं निरोग जीवन व्यतीत कर सके।  उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि मोहम्मद इसराइल ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को विश्वभर में नई पहचान मिली है। योग भारतीय संस्कृति की ऐसी धरोहर है जो बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण मानव समाज को स्वस्थ और खुशहाल जीवन का संदेश देती है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन सहित अनेक योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।Yog Diwas Hathin (8) इसके उपरांत विधायक मोहम्मद इसराइल, एसडीएम हरिराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपमंडल हथीन स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पौधारोपण का संदेश दिया।Yog Diwas Hathin (3)
इस अवसर पर एसडीएम हरिराम हथीन, तहसीलदार प्रेमप्रकाश,नायब तहसीलदार श्रवण कुमार, भाजपा नेता जय सिंह चौहान, सूरज पांडे, विक्रम तेवतिया, सुधीर आर्य, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजबीर,  डेंटल सर्जन डॉ. अजय, लेखराज सहरावत, ओमप्रकाश, धीरज, बिजेंद्र शास्त्री, रविंद्र दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंच पर उपस्थित रहे और योगाभ्यास में भाग लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad