Palwal/ Hodal News: उपमंडल होडल में उत्साह पूर्वक मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस
विधायक हरेंद्र सिंह ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
जिला के उपमंडल होडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक किया गया।
होडल: जिला के उपमंडल होडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा दीप प्रज्ज्वलन कर उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।.jpeg)
योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करवाई गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।.jpeg)
विधायक हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह धरोहर है जो व्यक्ति के जीवन में संतुलन और अनुशासन लाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। .jpeg)
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का अभियान है। युवाओं को विशेष रूप से योग और खेल गतिविधियों से जुडऩा चाहिए ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।
विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर और प्रभावी प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। सरकार द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम कुछ समय योग के लिए निकालने की अपील की।.jpeg)
इस अवसर पर एसडीएम होडल बलीना राणा, पूर्ण जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पार्षद रमेश कुमार, राजू, लखन, डिगंबर, हेतराम, वीरू, प्राचार्य रमेश बघेल, बीईओ होडल जगत ङ्क्षसह, नायब तहसीलदार राजेश दुग्गल, योगाचार्य बिजेंद्र, योगेश कुमार, नरबीर, बीडीपीओ अमित कुमार, डा. रविंद्र कुमार, डा. बरखा, कृष्ण कुमार, एसडीओ बिजली निगम, राजेश कुमार, उप प्रधान मार्केट कमेटी टेकचंद, चेयरमैन मार्केट कमेटी जगवेंद्र, उप प्रधान नगर पालिका बीरू, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन पायल, महेश गौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



