Panchkula News: महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा, उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में महिला आयोग निभाएगा प्रभावी भूमिका : शक्तिरानी शर्मा

Desh Rojana
On

पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग के मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कालका की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने सहभागिता कर हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती उषा प्रियदर्शी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पंचकूला : पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग के मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कालका की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने सहभागिता कर हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती उषा प्रियदर्शी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।IMG-20260615-WA0276
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को और अधिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रभावी मंच के रूप में कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रही हैं। ऐसे में महिला आयोग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए।
विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती उषा प्रियदर्शी के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा तथा महिला आयोग महिलाओं के विश्वास को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad