Palwal News: प्राकृतिक आपदा नियंत्रण हेतु 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई
01275-298160 है कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर
जिला प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सूचना एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.), पलवल कार्यालय में सातों दिन 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है।
पलवल: जिला प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सूचना एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.), पलवल कार्यालय में सातों दिन 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01275-298160 है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम में 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी चरणबद्ध रूप से लगाई गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी का समय शिफ्ट अनुसार सांय 5 बजे से प्रात: 9 बजे तक और प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।
.jpeg)
उपायुक्त डा. छिल्लर ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की सूचना प्राप्त होने पर वे तुरंत संबंधित उच्च अधिकारियों को सूचित करें तथा उपस्थिति एवं संदेश रजिस्टर में विवरण दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूूटी पर तैनात कर्मचारी तब तक कंट्रोल रूम को नहीं छोड़ेंगे जब तक अगली शिफ्ट के कर्मचारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते। यदि कोई कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



