Hansi News: हांसी में नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू, 10 दिन तक रायशुमारी करेंगे AICC ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू

बोले नया अध्यक्ष किसी गुट या नेता का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि कांग्रेस का समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता होगा; छह नामों का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा

Desh Rojana
On

 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हांसी में नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑब्जर्वर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को हांसी पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया जिला अध्यक्ष किसी गुट या नेता विशेष का प्रतिनिधि नहीं होगा, बल्कि कांग्रेस का समर्पित, संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ता होगा।

हांसी: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हांसी में नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑब्जर्वर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को हांसी पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया जिला अध्यक्ष किसी गुट या नेता विशेष का प्रतिनिधि नहीं होगा, बल्कि कांग्रेस का समर्पित, संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ता होगा।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 10.17.00 PM

अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदक का कम से कम पांच वर्ष पुराना कांग्रेस कार्यकर्ता होना जरूरी है। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों से जुड़े योग्य कार्यकर्ता भी दावेदारी कर सकते हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चयन प्रक्रिया में अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती है जिसकी छवि पारदर्शी हो, जो जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर संघर्ष करता हो और संगठन के प्रति पूरी तरह निष्ठावान हो। चयन प्रक्रिया में किसी गुटबाजी अथवा व्यक्तिगत निष्ठा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी को जमीनी कार्यकर्ताओं से लगातार यह फीडबैक मिला था कि संघर्ष करने वाले कई प्रतिभाशाली कार्यकर्ता बड़े नेताओं के गुटों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाते। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कैडर आधारित पार्टी के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है।

उन्होंने बताया कि वह करीब 10 दिनों तक हांसी में रहकर जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी करेंगे। इस दौरान वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत तथा सामूहिक स्तर पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा शिक्षक, वकील, डॉक्टर, पत्रकार सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी संगठन को लेकर सुझाव लिए जाएंगे।

सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए छह संभावित नामों का पैनल तैयार कर कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद नए जिला अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी अजय कुमार लल्लू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी ‘वंदे मातरम’ के उसी मूल अंतरे को गाती है, जिसका इस्तेमाल स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनजागरण के लिए किया गया था। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभक्ति के इतिहास पर चर्चा करने से पहले स्वतंत्रता आंदोलन में अपने संगठनों की भूमिका पर भी विचार करना चाहिए।

पार्टी में अनुशासनहीनता के सवाल पर लल्लू ने कहा कि कांग्रेस संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगठन अपने स्तर पर कार्रवाई करता है।

हांसी के नए जिला अध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी किसी ‘डमी’ चेहरे के बजाय ऐसे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का प्रयास करेगी, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो, जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाए, संगठन के प्रति समर्पित हो और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शुरू हुई यह चयन प्रक्रिया हांसी में पार्टी के आगामी संगठनात्मक ढांचे के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगले 10 दिनों में होने वाली रायशुमारी के बाद तैयार होने वाले छह नामों के पैनल और हाईकमान के अंतिम निर्णय पर अब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक हलकों की भी नजर रहेगी।

इस दौरान नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़,पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, राहुल मक्कड़,पवन गोयल,मनोज राठी,योगेंद्र योगी,सुमन शर्मा,नितेश शर्मा, तेलु राम जांगड़ा,राजेश कासनिया,अजय बेरवाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad