Hathin Palwal News: 10.47 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ  की टीम ने नशीले पदार्थ हेरोइन/स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को 10.47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार  किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी  हनीश  खान ने बताया कि एएसआई सिराजुद्दीन की टीम गश्त के दौरान हथीन क्षेत्र में मौजूद थी। 

हथीन: एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ  की टीम ने नशीले पदार्थ हेरोइन/स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को 10.47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार  किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी  हनीश  खान ने बताया कि एएसआई सिराजुद्दीन की टीम गश्त के दौरान हथीन क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कलसाडा निवासी प्रवीन बाइक  पर उटावड तरफ से हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बाईपास रोड हथीन पर नाकाबंदी की।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 11.19.18 PM
हथीन हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी परवीन पुलिस हिरासत में

 

नाकाबंदी के दौरान, पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक पर  सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने भागने की कोशिश की, जिससे वह फिसल कर गिर गया। सतर्क पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी, डीईटीसी (एक्साइज)  विकास कुमार की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद नशीले पदार्थ और बाइक  को कब्जे में लेकर थाना हथीन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत  बारे आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad