Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन 12 जून शुक्रवार को थाना बाबैन में सुनेंगे जन समस्याएं ।
पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन दिनांक 12 जून 26 शुक्रवार को थाना बाबैन में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायत/समस्याएं सुनेंगे। थाना बाबैन क्षेत्र का कोई भी नागरिक, जिसकी पुलिस विभाग से संबंधित कोई शिकायत, समस्या या सुझाव है वह शुक्रवार प्रातः 11 बजे थाना बाबैन पहुंचकर सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रख सकता है।
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन दिनांक 12 जून 26 शुक्रवार को थाना बाबैन में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायत/समस्याएं सुनेंगे। थाना बाबैन क्षेत्र का कोई भी नागरिक, जिसकी पुलिस विभाग से संबंधित कोई शिकायत, समस्या या सुझाव है वह शुक्रवार प्रातः 11 बजे थाना बाबैन पहुंचकर सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रख सकता है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित इस जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस दौरान थाना स्तर पर लंबित शिकायतों, पुलिस कार्रवाई से संबंधित समस्याओं तथा अन्य पुलिस मामलों की सुनवाई की जाएगी। जनता दरबार के दौरान संबंधित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही आवश्यक मामलों में मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को पुलिस कार्यवाही, जांच, शिकायत या अन्य किसी मामले को लेकर समस्या है तो वह बिना किसी संकोच के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। पुलिस विभाग का प्रयास है कि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करना तथा लोगों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



