Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों ने समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

जनसुनवाई शिविर में प्राप्त शिकायतों पर अधिकारी मौका निरिक्षण कर समस्या का जल्द से जल्द करें समाधान - प्रवीण बत्रा जोशी मेयर

Desh Rojana
On

नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले जनसुनवाई शिविर में आज कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त गौरव अंतिल ने स्थानीय नागरिकों की शिकायतें सुनीं।

फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले जनसुनवाई शिविर में आज कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त गौरव अंतिल ने स्थानीय नागरिकों की शिकायतें सुनीं। b

जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में प्राप्त शिकायतों में वार्ड-16 एवं वार्ड-19 के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने की समस्या उठाते हुए नई पानी की लाइन बिछाने की मांग की। वहीं डबुआ कॉलोनी की गली नंबर-4 से आए एक नागरिक ने गली निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। डबुआ कॉलोनी क्षेत्र से नई सड़क निर्माण की मांग भी जनसुनवाई में रखी गई। 

इसके अलावा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-9 के प्रधान रणवीर चौधरी सहित सेक्टर-9, 10 एवं 11 के निवासियों ने मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के समक्ष सेक्टर-11बी में नई पेयजल लाइन बिछाने तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग रखी। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि जनसुनवाई शिविर में प्राप्त शिकायतों पर अधिकारी मौका निरिक्षण कर समस्या का जल्द से जल्द करें समाधान करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए भी लगातार अधिकारी अपने-अपने वार्डों में निगरानी रखें।

जनसुनवाई शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, डेवलपमेंट चार्ज तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। वहीं समाज कल्याण संस्थान, सेक्टर-17 की ओर से सेक्टर-17 स्थित निधिवन पार्क में ट्यूबवेल की मरम्मत एवं पार्क के सौंदर्यीकरण संबंधी मांग रखी गई। शिविर के दौरान कुछ नागरिकों ने नगर निगम द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। 
महापौर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई शिविर में जॉइंट कमिश्नर अमित मान, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, पार्षद मनोज नासवा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद मुकेश अग्रवाल, नॉमिनेट पार्षद जसवंत सैनी, क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा, क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी अशोक ठाकुर,जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, करण सिंगला सहित अन्य अधिकारीगण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे और प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान के लिए नागरिकों को आश्वासन दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad