Palwal News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 26 जुलाई को उपमंडल होडल के राजकीय महाविद्यालय में किया जाएगा मेले का आयोजन

मेले में पात्र व्यक्तिय पंजीकरण कराकर उठा सकते हैं सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ

Desh Rojana
On

उपमंडल होडल के राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रविवार 26 जुलाई को उपायुक्त डा.जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा।

पलवल:  उपमंडल होडल के राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रविवार 26 जुलाई को उपायुक्त डा.जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। तहसीलदार होडल अनिल कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजन के संबंध में संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

05

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले में हर पात्र व्यक्ति की पहचान कर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मेलों में चिन्हित लाभपात्रों को एक स्थान पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
तहसीलदार अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय मेले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे  में कारगर सिद्ध होंगे। पात्र व्यक्ति इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने आर्थिक स्तर में सुधार कर सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad