Mewat/Punhana News: पुनहाना सीट पर अगर उपचुनाव हुआ तो जेजेपी तैयार, सबसे पहले उतारेगी अपना कैंडिडेट: दिग्विजय सिंह चौटाला

कार्यकर्ता मिलकर करें जेजेपी पार्टी संगठन को मजबूत

Desh Rojana
On

पुनहाना सीट पर अगर उपचुनाव होता है तो जननायक जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उप चुनाव होने की स्थिति में जेजेपी पार्टी सबसे पहले अपना कैंडिडेट घोषित करेगी।

मेवात/पुनहाना। पुनहाना सीट पर अगर उपचुनाव होता है तो जननायक जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उप चुनाव होने की स्थिति में जेजेपी पार्टी सबसे पहले अपना कैंडिडेट घोषित करेगी।यह बात युवा जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पुनहाना हल्के में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही।
 
IMG-20260714-WA0007
 
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मेवात में बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है। निरंतर कट लगते हैं। अनेक स्थान पर तारे पुरानी है।बिजली चोरी भी बहुत है।लेकिन इन सारी नाकामियों को छुपाने के लिए अब सरकार इस बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने चाहती है। ऐसा होने पर आम जनता भी सरकार पर दबाव नहीं बना पाएगी और निजीकरण होने पर बिजली कंपनियां अपनी तानाशाही चलाएंगी।
 
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तविकता में भाजपा के खोखले विकास के दावों के बीच मेवात की जनता आज भी पानी-बिजली जैसी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने पुनहाना में सीनियर एडवोकेट अख्तर हुसैन उनकी टीम के साथ पार्टी का पटका पहनकर जेजेपी में शामिल किया।IMG-20260714-WA0011
 
प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार को पुनहाना हलके के पापड़ा, गंगवानी, पुनहाना, झारोखड़ी, नई सहित अनेक गांवो का दौरा किया। गंगवानी में मौलाना फजरूद्दीन के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने हलका प्रधान डॉक्टर तैयब हुसैन,किसान सेल के जिला प्रधान हमीद पापड़ा,महिला प्रधान नफीसा खान,युवा प्रदेश सचिव साकिर हुसैन,नूंह हलका अध्यक्ष आस मोहम्मद,युवा नेता सद्दाम,युवा हल्का अध्यक्ष नाजिस इंजिनियर,कारी सैयद साबिर,जिला उपाध्यक्ष  आजाद भूदर, कार्यालय सचिव आफताब अहमद सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad