Faridabad News : बरसात के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, प्रमुख डिस्पोजल एवं जल निकासी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग जारी

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा के निर्देशन में बरसात के मौसम के दौरान जिले में जलभराव की स्थिति को रोकने तथा आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है।

फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा के निर्देशन में बरसात के मौसम के दौरान जिले में जलभराव की स्थिति को रोकने तथा आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। नगर निगम फरीदाबाद, एफएमडीए, बिजली निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जिले के सभी प्रमुख डिस्पोजल प्वाइंट, स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल, सीवरेज डिस्पोजल एवं जल निकासी केंद्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। फील्ड में अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार सक्रिय रहते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए हुए हैं। d

समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न परिचालन (ओपी) सर्किलों के अंतर्गत कुल 54 डिस्पोजल प्वाइंट संचालित किए गए। इनमें अधिकांश डिस्पोजल पंपों ने 24 घंटे अथवा लगभग पूरे दिन निर्बाध रूप से कार्य किया, जिससे वर्षा जल की निकासी प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हुई। डबुआ कॉलोनी, नवादा, गांधी कॉलोनी, सेक्टर-9, सेक्टर-14, सेक्टर-18, सेक्टर-11, सेक्टर-17, सेक्टर-21ए, सेक्टर-33, सेक्टर-37, एनएचपीसी अंडरपास, सेक्टर-48, पल्ला, खेड़ी कलां, तिलपत तथा अन्य क्षेत्रों के अधिकांश डिस्पोजल प्वाइंट लगातार संचालित रहे और जल निकासी व्यवस्था सामान्य बनी रही। रिपोर्ट के अनुसार कुछ स्थानों पर 66 केवी विद्युत आपूर्ति में अस्थायी बाधा, खराब मौसम, बिजली फीडर में तकनीकी खराबी, जंपर टूटने, ब्रेकडाउन, शटडाउन अथवा लाइन पर पेड़ गिरने जैसी परिस्थितियों के कारण सीमित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ऐसे सभी स्थानों पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई तथा पंपों का संचालन पुनः शुरू कराया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो गई।

जिला प्रशासन ने संवेदनशील एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग सेट, मशीनरी एवं फील्ड स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक डिस्पोजल प्वाइंट की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी तकनीकी समस्या अथवा जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ 24×7 कार्य कर रहे हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जल निकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फील्ड में निरंतर मौजूद रहकर प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जिले में यातायात एवं जनजीवन सामान्य बना रहे। जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad