Palwal News:जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर
31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पलवल: नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे जो संबंधित जिले के मूल निवासी हों तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 का पूरा शैक्षणिक सत्र मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन किया गया होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रमुख विशेषताएं
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय हैं। यहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक जिले में संचालित इन सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं।
विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रवासन योजना, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनएसएस जैसी विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का भी संचालन किया जाता है। अभिभावक एवं इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस का अवलोकन कर सकते हैं तथा निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे जो संबंधित जिले के मूल निवासी हों तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 का पूरा शैक्षणिक सत्र मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन किया गया होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रमुख विशेषताएं
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय हैं। यहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक जिले में संचालित इन सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं।
विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रवासन योजना, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनएसएस जैसी विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का भी संचालन किया जाता है। अभिभावक एवं इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार