Palwal/ Hathin News: बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी किए गए एक लाख 80 हजार रुपए बरामद
उटावड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक केंद्र से एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी एवं मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हथीन। उटावड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक केंद्र से एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी एवं मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भीमसीका निवासी सैकुल को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूर्ण नकदी एवं मोबाइल बरामद कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी मोबाइल सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है।
उटावड थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 30 जून को ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले इरफान ने इस संदर्भ में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सैकुल निवासी भीमसीका को गिरफ्तार किया और एक दिन के रिमांड पर लेकर एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी एवं मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



