Gurugram News : स्कूल बस जांच अभियान का दूसरा दिन: 127 बसों की जांच, 13 के चालान

Desh Rojana
On

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल बसों के विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित 127 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया।

गुरुग्राम: हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल बसों के विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित 127 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों की गहन जांच की।BUS TEST
 
एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए हरेंद्र वीर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 स्कूल बसों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और सभी स्कूल बसों की चरणबद्ध जांच कर सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल बसों में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
BUS TEST 2
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad