Faridabad News : सीजीएसटी फरीदाबाद ने करदाताओं के साथ मनाया 9वाँ जीएसटी दिवस

Desh Rojana
On

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, फरीदाबाद द्वारा 9वाँ जीएसटी दिवस सेक्टर 29 स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्याक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी के ऑडिटोरियम, में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, करदाताओं, व्यापारिक संगठनों तथा कर विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, फरीदाबाद द्वारा 9वाँ जीएसटी दिवस सेक्टर 29 स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्याक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी के ऑडिटोरियम, में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, करदाताओं, व्यापारिक संगठनों तथा कर विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। a

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक रंजन, पूर्व सदस्य (सेवानिवृत्त), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड तथा सदस्य, RoDTEP समिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात सीजीएसटी फरीदाबाद के आयुक्त रेयाज़ अहमद ने एक पौधे द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में आयुक्त श्री रेयाज़ अहमद ने सभी करदाताओं, व्यापारिक संगठनों, कर विशेषज्ञों तथा विभागीय अधिकारियों को जीएसटी की सफलता में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयुक्तालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि सीजीएसटी आयुक्तालय, फरीदाबाद का सकल जीएसटी राजस्व वित्तीय वर्ष 2018-19 में लगभग ₹3,000 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग ₹6,500 करोड़ हो गया है। उन्होंने इसे फरीदाबाद एवं हरियाणा की सुदृढ़ औद्योगिक प्रगति, करदाताओं की बेहतर कर-अनुपालना तथा विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम बताया। अपने समापन वक्तव्य में उन्होंने सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा 'विकसित भारत' के निर्माण में सामूहिक योगदान देने के संकल्प को दोहराया। (सीबीआईसी) के सेवानिवृत्त सदस्य श्री विवेक रंजन  ने अपने संबोधन में जीएसटी व्यवस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईमानदार एवं उत्तरदायी करदाता देश की आर्थिक प्रगति के वास्तविक भागीदार हैं। उन्होंने स्वैच्छिक कर अनुपालन की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने तथा करदाताओं एवं कर प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान जीएसटी सुधारों एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरणों की रोकथाम विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, जीएसटी की नौ वर्षीय यात्रा पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसने विभाग एवं हितधारकों के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ किया। करदाताओं एवं औद्योगिक संगठनों की ओर से फरीदाबाद आयरन एंड स्टील मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप सिंघल द्वारा स्थानीय विभाग की कार्यप्रणाली पर संस्तुति प्रकट करते हुए इस आयोजन पर स्थानीय सी जी एस टी विभाग को बधाई दीं एवं मुख्य अतिथि श्री विवेक रंजन तथा आयुक्त श्री रेयाज अहमद को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। 
इस अवसर पर फरीदाबाद के शीर्ष करदाताओं के रूप मे  स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, जे बी एम इलेक्ट्रिकल वहीकल्स प्रा लिमिटेड, स्टेर्लिंग टूल्स लि, टाटा मोटर्स लिमिटेड, हमबोल्ट, इग्राम माइक्रो इंडिया प्रा लि, एक्साइड इंडस्ट्रीज लि को राष्ट्र निर्माण एवं आर्थिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, सीजीएसटी फरीदाबाद के कई अधिकारियों को कर प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाओं एवं समर्पित कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन विभाग मे सहायक आयुक्त अनुराधा अग्रवाल द्वारा किया गया और  संयुक्त आयुक्त अभिषेक बंसल के द्वारा दिये गए धन्यवाद ज्ञापन  एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, तदोपरांत  सभी उपस्थित अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad