Palwal/ Hathin News: मॉडल संस्कृति विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के निर्देश
राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल कोट में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के निर्देश स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम पाल तेवतिया को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
हथीन। राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल कोट में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के निर्देश स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम पाल तेवतिया को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्टाफ स्टेट मेंट भेजें। हैडक्वाटर से भी शिक्षकों की तैनाती कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कोट में कुल 625 छात्र पढ़ रहे हैं। स्कूल में मात्र सात शिक्षक तैनात हैं। जिनमें से एक शिक्षक की एस आई आर में ड्यूटी लगी हुई है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि कोट सहित सभी स्कूलों में रिक्त पड़े सभी शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां कराई जाएगीं। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से सभी रिक्त पद भरे जाएंगें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



