Nuh/Mewat News: पत्रकार सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम कड़ी : जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला
पूर्व विधायक एवं नूंह जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला ने कहा कि पत्रकार और मीडिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए मीडिया की भूमिका अहम है। वे सोमवार को आयोजित पत्रकार मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद से क्षेत्र की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिलती है।
नूंह: पूर्व विधायक एवं नूंह जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला ने कहा कि पत्रकार और मीडिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए मीडिया की भूमिका अहम है।वे सोमवार को आयोजित पत्रकार मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद से क्षेत्र की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिलती है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने से और अधिक पात्र लोगों को फायदा मिल सकता है।

दीपक मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यकाल से जुड़े कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जिला प्रभारी की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य दायित्व संगठन के कार्यों में सहयोग करना है। जिले में जिला पदाधिकारियों, मोर्चों, प्रकोष्ठों, मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
साथ ही नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा पुराने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखने पर भी जोर दिया जाएगा। दीपक मंगला ने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद से क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पत्रकारों का पत्रकार मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद एवं अभिनंदन किया।

About The Author
संबंधित समाचार



