Mewat Tawdu News: अवैध हथियार लेकर गांव में पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने दबोचकर छीना देशी कट्टा।
पुरानी रंजिश के चलते हथियार से धमकाने का आरोप, आरोपी मौके से फरार
थाना सदर तावडू क्षेत्र के गांव राहड़ी में पुरानी कहासुनी के बाद एक युवक द्वारा अवैध हथियार लेकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर गांव में पहुंचा और परिवार की ओर हथियार लहराकर धमकाया।
तावडू। थाना सदर तावडू क्षेत्र के गांव राहड़ी में पुरानी कहासुनी के बाद एक युवक द्वारा अवैध हथियार लेकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर गांव में पहुंचा और परिवार की ओर हथियार लहराकर धमकाया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर उससे देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस छीन लिया, हालांकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव राहड़ी निवासी नासिर ने बताया कि उसका गांव के ही रफीक उर्फ बच्ची पुत्र हनीफ के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उस दौरान रफीक ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि जिस दिन उसके पास हथियार होगा, उस दिन वह उसे देख लेगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 अगस्त को उसे सूचना मिली कि आरोपी के पास अवैध हथियार है और वह गांव मालका की तरफ से उनके घरों की ओर आ रहा है। उस समय नासिर और उसके परिवार के सदस्य उसके ताऊ नवाब की परचून की दुकान के पास खड़े हुए थे।
आरोप है कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा। दुकान से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। इसी दौरान आरोपी के हाथ में देशी कट्टा दिखाई दिया, जिसे उसने कथित रूप से शिकायतकर्ता और उसके परिवार की तरफ लहराया।
नासिर के अनुसार, इसके बाद वह और उसके परिवार के सदस्य आरोपी की ओर बढ़े तो आरोपी गांव मालका की तरफ भागने लगा। सभी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और बल प्रयोग करते हुए उसके हाथ से देशी कट्टा छीन लिया। इस दौरान आरोपी खुद को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि देशी कट्टे की जांच करने पर उसकी बैरल से एक जिंदा कारतूस मिला, जिसके पैंदे पर 8 मम केफ अंकित था। कट्टा लोहे का बना हुआ बताया गया है और उसकी बैरल देखने में 315 बोर की प्रतीत होती है। आरोपी की मोटरसाइकिल को भी काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थाना सदर तावडू पुलिस ने शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा तथा बीएनएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



