Narnaul News: नारनौल एसपी का तबादला आदेश रद्द, दीपक जेवरिया बने रहेंगे कप्तान

सरकार ने दो दिन पहले जारी आदेश लिया वापस, प्रबिना पी की नियुक्ति भी निरस्त

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों को लेकर तीन दिन पहले जारी किए गए अपने आदेश में एक बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक नए आदेश के अनुसार, नारनौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार जेवरिया के स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

नारनौल: हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों को लेकर तीन दिन पहले जारी किए गए अपने आदेश में एक बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक नए आदेश के अनुसार, नारनौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार जेवरिया के स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 12.08.10 PM

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, गत 3 सितंबर को जारी की गई तबादला सूची में नारनौल के एसपी दीपक कुमार जेवरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर (हरियाणा) तथा एसपी ईआरएसएस, पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया था। सरकार ने अब उनके संबंध में जारी इन आदेशों को पूरी तरह निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद दीपक कुमार जेवरिया के नारनौल में ही एसपी पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

 

WhatsApp Image 2026-09-06 at 12.08.10 PM (1)

फिलहाल जिले में नहीं होगी नए एसपी की नियुक्ति: सरकार ने इस यू-टर्न के साथ ही मानेसर की डीसीपी एवं चौथी आईआरबी की अतिरिक्त कमांडेंट प्रबिना पी को नारनौल का नया एसपी नियुक्त करने संबंधी आदेश भी रद्द कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि फिलहाल नारनौल जिले में किसी नए पुलिस कप्तान की नियुक्ति नहीं की जाएगी और जेवरिया ही कमान संभालते रहेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने महज दो दिन पहले 3 सितंबर को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए यह सूची जारी की थी, लेकिन शनिवार को गृह विभाग ने अचानक दोनों अधिकारियों से संबंधित आदेश वापस लेकर प्रशासनिक गलियारों में सबको चौंका दिया है। फिलहाल सरकार की ओर से इनकी अगली तैनाती या किसी अन्य बदलाव को लेकर कोई नया दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad