Kurukshetra News: राज्य पुरस्कार से नवाजे गए गणित प्राध्यापक शीश पाल जांगड़ा

Desh Rojana
On

राज्य पुरस्कार से नवाजे गए गणित प्राध्यापक शीश पाल जांगड़ा। आज गणित प्राध्यापक शीशपाल जांगड़ा को चंडीगढ़ राज भवन में महामहीम  राज्यपाल असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढाण्डा ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र:  राज्य पुरस्कार से नवाजे गए गणित प्राध्यापक शीश पाल जांगड़ा। आज गणित प्राध्यापक शीशपाल जांगड़ा को चंडीगढ़ राज भवन में महामहीम  राज्यपाल असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढाण्डा ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ विद्यार्थियों में कानूनी एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदा करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही के गणित प्राध्यापक शीश पाल जांगड़ा ने अपने समर्पण और कार्यकुशलता से अलग पहचान बनाई है। पानीपत जिले के गांव जाटल में जन्मे जांगड़ा ने वर्ष 1997 में अध्यापन क्षेत्र में कदम रखा।
 
Screenshot_2026-09-05-15-16-50-62_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

 

उन्होंने आर्य कॉलेज, पानीपत से बीएससी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से गणित में एमएससी तथा बीएड की शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा के प्रति उनकी निरंतर लगन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अध्यापन के साथ उन्होंने एलएलबी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और एलएलएम की उपाधि भी हासिल की।

गणित विषय को सरल एवं रुचिकर बनाने के लिए वे नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करते हैं। पिछले करीब दस वर्षों से उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

श्री जांगड़ा को कुरुक्षेत्र जिले में छात्र कानूनी साक्षरता अभियान के जिला समन्वयक के रूप में विद्यार्थियों को कानून, संविधान, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी मिली। इसके अलावा उन्होंने रोड सेफ्टी एवं सुरक्षित स्कूल नीति से संबंधित जिला स्तरीय गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता, नवाचारपूर्ण प्रयासों, प्रशासनिक दक्षता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए उनका नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए भेजा गया है। उनका व्यक्तित्व इस बात की प्रेरणा देता है कि एक शिक्षक केवल शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला मार्गदर्शक भी होता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad