Rewari News: बेसहारा पशुओं से शहर को मुक्त कराने की मांग को लेकर बारिश में पैदल मार्च
अपने इस शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए बारिश के बीच स्थानीय नागरिकों ने पैदल मार्च किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् व्यापारिक संगठनों ने नेहरू पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होकर एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया तथा नेहरू पार्क से बारिश में सचिवालय की ओर पैदल कूच करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे।
रेवाड़ी: अपने इस शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए बारिश के बीच स्थानीय नागरिकों ने पैदल मार्च किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् व्यापारिक संगठनों ने नेहरू पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होकर एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया तथा नेहरू पार्क से बारिश में सचिवालय की ओर पैदल कूच करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे। उपायुक्त रेवाड़ी को शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने के लिए एक बार फिर से ज्ञापन सौंपा और जिला प्रशासन तथा नगर परिषद द्वारा 13 अगस्त के ज्ञापन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करने का जिला प्रशासन को उलाहना भी दिया गया।
इस प्रदर्शन में बरसात के बीच भी सैकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए और अपनी पुरजोर आवाज उठाई तथा नगर परिषद के लापरवाह अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवम् पशु पकड़ने वाली एजेंसी की लापरवाही के लिए एजेंसी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही करने तथा पशुओं के हमले में मृतक नागरिकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि नगर परिषद में आवरा पशुओं के लिए आवंटन राशि को डकार लिया गया है जो पशु के साथ भी क्रूरता है। प्रशाशन जांच क्यों नहीं कर रही है। नागरिक पशु और पशुपालकों के खिलाफ नहीं है । प्रशासन से हम जीवन जीने का अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग करते हैं।सभी ने यह भी निर्णय लिया कि अब भी यदि प्रशासन बेसहारा पशुओं के मामले में दिनांक 20 सितंबर तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो इस मामले में भविष्य में प्रशासन को कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा और आंदोलन को और तेज करते हुए बाजार बन्द करने तथा 30 सितंबर को मोती चौक पर अनिश्चितकालीन धरना आरम्भ किया जाएगा।
इस प्रदर्शन के दौरान कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मनोज यादव रिटायर्ड ई ओ, बाबू कैलाश चंद, प्रदीप नारायण, पी के गुप्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल,विकास गुप्ता (प्रधान काठ मंडी), राजेश अदलखा (सचिव काठ मंडी), पुरुषोत्तम दास(प्रधान मोती चौक), विपिन अग्रवाल (प्रधान गोकल बाजार), नीरज सोनी, संतोष सोनी (प्रधान स्वर्णकार बिरादरी), कमल बतरा (प्रधान ज्वेलर्स एसोसिएशन) विवेक भाटोटिया,लाला भाई पतंग वाला, भूरू अग्रवाल, जजय गुप्ता, प्रीतम शर्मा प्रवीण यादव, नरेंद्र गुप्ता, राकेश जेलदार, सुनील लेक्चरर, रामकिशन उत्तमनगर, बीर सिंह प्रधान, सुधीर भार्गव, हरिओम यादव, बीरेंद्र फौजी, करतार सिंह ठेकेदार, सुरेंद्र यादव, अमिताभ एडवोकेट, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, धीरज कुमार, शेर सिंह मीरपुर, अजय सिंह एडवोकेट, सांवत सिंह यादव, रामकुमार निमोठ, अमर सिंह राजपुरा, लाल सिंह यादव, भागमल, अशोक यादव, सुल्तान सिंह, हरबंस लाल, रामदत्त यादव, रणबीर सिंह एडवोकेट, बीर सिंह प्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

About The Author
संबंधित समाचार



